चिनैनी। हायर सेकेंडरी स्कूल चिनैनी के मैदान में वीरवार को फुलड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया गया। इसमें एसडीएम परवेज अहमद नायक बतौर मुख्य अतिथि व तहसीलदार वेद प्रकाश विशेष रूप से उपस्थित रहे। मुख्यातिथि ने परेड का निरिक्षण कर तिरंगे झंडे को सलामी दी।
फुलड्रेस रिहर्सल में पुलिस और एनसीसी कैडेट्स ने हिस्सा लेकर मुख्यातिथि ने सलामी दी। एसडीएम ने मौके पर अधिकारियों को निर्देश दिए। वहीं, इस बार भी स्टेज का जिम्मा लेक्चरर जोगिंद्र सिंह को सौंपा गया। पुलिस को सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने और फायर सर्विस टीम को भी जिम्मेदारी सौंपी गई।