फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाइप क्षतिग्रस्त होने से शहर के कई हिस्सों में नहीं पहुंचा पानी

विज्ञापन
उधमपुर: जल शक्ति विभाग के कर्मचारी पाइप को रिपेयर करने का कार्य करते हुए. - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। सीवरेज पाइप लाइन बिछाने के कार्य के दौरान पाइपों के क्षतिग्रस्त होने से शहर में जलापूर्ति प्रभावित हो रही है। शुक्रवार शाम को भी आदर्श कॉलोनी में जलापूर्ति करने वाला मुख्य पाइप क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे शहर के कई हिस्सों में शनिवार को जलापूर्ति नहीं हुई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सीवरेज विभाग शुक्रवार शाम को आदर्श कॉलोनी इलाके में काम कर रहा था। जेसीबी से की जा रही खोदाई के दौरान जलापूर्ति करने वाली मेन पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद पीने का पानी बेकार बहने लगा। किसी तरह पानी को बंद कर मरम्मत कार्य शुरू किया गया। हालांकि, देर रात तक इसको ठीक करने में कामयाबी नहीं मिली। शनिवार सुबह इसकी मरम्मत की गई।
लेकिन, इससे शहर के चबूतरा बाजार, मेन बाजार, लंबी गली और कई अन्य इलाकों में जलापूर्ति नहीं हो सकी। पानी न मिलने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। शहरवासियों का कहना था कि जल शक्ति विभाग को इस परेशानी को गंभीरता से लेना चाहिए। वहीं, विभाग के एक्सईएन ताज चौधरी ने बताया कि सीवरेज पाइप लाइन बिछाने के दौरान बार-बार पाइपों के क्षतिग्रस्त होने से विभाग भी बहुत परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें