फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस की खरीदारी के लिए तैयार हुआ देविकानगरी का बाजार

विज्ञापन
धनतेरस व दीपावली को लेकर सजा उधमपुर शहर का बाजार व सुनार की दुकान पर खरीदारी करते शरहवासी - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। धनतेरस की पूर्व संध्या पर देविकानगरी का बाजार जगमग नजर आया। दुकानदारों ने दुकानों को इस आस में सजाया दिया है कि मंगलवार को धनतेरस के मौके पर जिले भर से लोग बर्तनों व स्वर्ण की पारंपरिक खरीदारी के लिए पहुंचेंगे। इस त्योहार से उन्हें नुकसान से उबरने की भी उम्मीद है।
विज्ञापन

हर बार की तरह इस बार भी धनतेरस को भारी खरीदारी होने की संभावना है। क्योंकि, इस दिन सोना, चांदी, वाहन, गृह उपयोग में आने वाली वस्तुएं, आदि खरीदना शुभ माना जाता है। आज विशेष तौर पर आभूषणों व बर्तनों की खरीदारी होती है। वहीं, ग्राहकों को लुभाने के लिए दुकानदारों ने भी दुकानों को आकर्षक तरीके से सजाया है। अच्छी खरीद पर कई तरह के उपहार भी तैयार हैं।
दुकानदारों ने बताया कि 2020 में कोरोना संकट के कारण उम्मीद के अनुसार काम नहीं हो सका था। उस समय कोरोना को लेकर कई तरह के प्रतिबंध लगाए थे। लेकिन, इस बार पिछले वर्ष की तुलना में हालात ठीक हैं। सरकार व प्रशासन की तरफ से कई तरह की छूट दी गई हैं। उम्मीद है कि इस बार उनके लिए धनतेरस शुभ रहेगा।
विज्ञापन

बर्तन विक्रेताओं ने अपनी दुकानों को आकर्षक रूप दिया है। उनकी दुकानों में कई तरह के नए डिजाइन नजर आ रहे हैं। इसके अलावा सुनारों ने भी दुकानों को लाइटों से जगमगा दिया है। सोमवार को नागा के दिन भी बाजार में ज्यादातर दुकानें खुली हुई थीं, और लोग भी काफी संख्या में खरीदारी करने पहुंचे थे। मंगलवार को बाजारों में भारी भीड़ होने की संभावना है।

धनतेरस व दीपावली को लेकर सजा उधमपुर शहर का बाजार व सुनार की दुकान पर खरीदारी करते शरहवासी- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें