फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रश्नोत्तरी, भाषण और निबंध लेखन में सवर्णजीत को मिला प्रथम पुरस्कार

विज्ञापन
फोटो...किरू जल विद्धुत परियोजना में सीवीपीपीएल ने सतर्कता जागरुक्ता सप्ताह का समापन किया, विजेता? - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
किश्तवाड़। जिले में चिनाब वैली पावर प्रोजेक्ट्स ने सोमवार को सतर्कता जागरूकता सप्ताह का समापन किया। इस दौरान इसमें भाग लेने वाले सभी प्रतियोगियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर परियोजना प्रमुख राज मल ने सभी कर्मचारियों एवं प्रतिभागियों से देश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए ईमानदारी, सत्यनिष्ठा और सुशासन के साथ कार्य करने को कहा। उन्होंने इस दौरान हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता रहे प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में अभिनीत गुप्ता आईटी इंजीनियर को प्रथम, सवर्णजीत सिंह इंजीनियर मेकेनिकल को द्वितीय और मिखाइल मेंगी को तृतीय पुरस्कार मिला। इसी प्रकार नारा लेखन में सीरत मेहता को पहला, मिखाइल मेंगी को दूसरा और रोहित सक्सेना ने तीसरा स्थान पाया। वहीं, भाषण में सवर्णजीत सिंह को पहला, अभिजीत को दूसरा और कुलदीप प्रजापति को तीसरा स्थान मिला। निबंध लेखन प्रतियोगिता में भी सवर्णजीत सिंह को प्रथम, अभिनीत गुप्ता को द्वितीय और रोहित सक्सेना को तृतीय पुरस्कार मिला। यह कार्यक्रम 26 अक्तूबर से 1 नवंबर तक चला।

फोटो...किरू जल विद्धुत परियोजना में सीवीपीपीएल ने सतर्कता जागरुक्ता सप्ताह का समापन किया, विजेता?- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें