फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस से पहले देविकानगरी चाक चौबंद

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। स्वतंत्रता दिवस को लेकर देविकानगरी में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। शहर के विभिन्न हिस्सों में जवानों को तैनात किया गया है और शहर में प्रवेश करने वाले वाहनों की जांच की जा रही है। समारोह स्थल डिग्री कालेज के मैदान को भी सुरक्षाबलों ने अपने कब्जे में ले लिया है। रेलवे स्टेशन व बस अड्डे पर भी सुरक्षा को बढ़ाया गया है। पुलिस के साथ ही सेना के जवान भी विभिन्न स्थानों पर गश्त लगाने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस के नजदीक आने के साथ ही प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में आतंकी हमले होने लगे हैं। इसी को लेकर देविकानगरी उधमपुर में इस बार सुरक्षा को बहुत ज्यादा बढ़ा दिया गया है। शहर के गोल मार्केट, एमएच चौक, सुभाष चौक व शहर के विभिन्न हिस्सों में सुरक्षा को बढ़ाया गया है। इसके साथ ही जखैनी इलाके में पुलिस ने विशेष नाका लगाया है, जहां घाटी से जम्मू की तरफ जाने वाले वाहनों को रोक कर तलाशी ली जा रही है। इसके साथ शहर व साथ लगते ग्रामीण इलाकों में राजमार्ग पर रोके गए ट्रकों को भी अच्छी तरह से जांच की जा रही है और चालकों से पूछताछ की जा रही है। रेलवे स्टेशन और रेलवे ट्रैक पर भी सुरक्षा को बढ़ाया गया है।
जीआरपी के जवान ट्रैक की लगातार गश्त कर निगरानी कर रहे हैं। इसके साथ रेलवे टनल की भी सुरक्षा को बढ़ाया गया है। सेना ने सैनिक क्षेत्र व राजमार्ग पर गश्त को बढ़ाया है। सुबह व शाम के समय जवानों को गश्त लगाते देखा जा सकता है। समारोह स्थल डिग्री कॉलेज को भी पुलिस ने अपनी सुरक्षा में ले लिया है और किसी को भी कालेज के मैदान में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है। देविकानगरी को पूरी तरह से अपनी सुरक्षा में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें