फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाई मास्ट लाइटों की जगमगाहट से रोशन होंगे शहर के वार्ड,

विज्ञापन
उधमपुर में नगर परिषद की बैठक में मौजूद अध्यक्ष डा. जोगेश्वर गुप्ता तथा पार्षद - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। शहर में खराब पड़ी हाई मास्ट लाइटों को ठीक करने के स्थान पर अब नई लाइटें लगा शहर के सभी वार्ड रोशन किए जाएंगे। यह फैसला नगर परिषद अध्यक्ष डॉ. जोगेश्वर गुप्ता की अध्यक्षता में शनिवार को हुई बैठक में लिया गया। इसमें सभी पार्षद मौजूद रहे।
विज्ञापन

बैठक में शहर के सभी वार्डों में लगी हाई मास्ट लाइटों की मरम्मत करने और उन्हें बदलने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। जिसके बाद सभी की सहमति से निर्णय लिया गया कि बार-बार पुरानी लाइटों की मरम्मत करने के स्थान पर अब सभी वार्डों में लगे खंभों पर नई लाइटें लगाई जाएं। इसके लिए पहले चरण में हर एक वार्ड को दो-दो नई लाइटें प्रदान की जाएंगी।
अध्यक्ष ने कहा कि साल 2005 में शहर में हाई मास्ट लाइटें लगाई गई थीं। बार-बार खराब होने के कारण इनमें से ज्यादातर बंद पड़ी हैं। इसलिए, नप ने निर्णय लिया है कि इन खंभों पर अब वैसी ही नई हाई मास्ट लाइटें लगाई जाएं, जैसी हाल ही में नगर के ओमाडा मोड क्षेत्र में बनाई गई रोटरी पर लगाई हैं। डेढ़ सौ वाट की लाइट होने के कारण इससे रोशनी में इजाफा होगा, और नई तकनीक की होने के कारण इनके बार-बार खराब होने की असुविधा से भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

-----
नगर परिषद के पास मौजूदा समय में इस तरह की करीब 50 लाइटें मौजूद हैं। लेकिन, इलेक्ट्रिशियन न होने के कारण इन्हें लगवाने में परेशानी पेश आ रही है। लेकिन, अब प्रबंध कर लिया गया है। अगले कुछ दिनों में शहर में लाइटें लगवाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। पहले चरण में 50 लाइटें लगाई जाएंगी। जिसके बाद इनकी संख्या बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

- डॉ. जोगेश्वर गुप्ता, अध्यक्ष, नगर परिषद, उधमपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें