उधमपुर की मोंगरी तहसील के लाली जोगन नाले में पेश आया दर्दनाक सडक हादसा
- फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर/पंचैरी। तहसील मोंगरी में दमनौत चौकी के अंतर्गत पड़ते लाली जोगन नाला क्षेत्र में शनिवार शाम को एक महिंद्रा लोड कैरियर खाई में गिर गया। इस दुर्घटना में चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
इस संबंध में चौकी इंचार्ज एसआई उत्तम सिंह ने बताया कि हादसे में मारे गए वाहन चालक की पहचान रिंकू निवासी बसोहली, कठुआ के रूप में हुई है। जबकि, दो अन्य घायलों की पहचान अल्ताफ पुत्र नजीर हुसैन निवासी राजोरी और प्रेमू पुत्र मंगतू निवासी लाली तहसील मोंगरी के रूप में हुई है। जिन्हें उपचार के लिए पीएचसी मोंगरी पहुंचाया गया है।
जानकारी के अनुसार उक्त वाहन (जेके 12 ए 2665) जियो कंपनी के साथ अटैच था, जो खोरगली से दुब्बीगली की ओर जा रहा था। लेकिन, लाली क्षेत्र के जोगन नाले में चालक के नियंत्रण से बाहर होकर वाहन करीब ढाई सौ फुट गहरी खाई में जा गिरा। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक उपचार केंद्र मोंगरी पहुंचाया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
उधमपुर की मोंगरी तहसील के लाली जोगन नाले में पेश आया दर्दनाक सडक हादसा- फोटो : UDHAMPUR