फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सप्ताह में डेंगू के 15 डेंगू के नए मामले आ गए सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। कुछ दिन राहत मिलने के बाद जिले में फिर से डेंगू के मामले बढ़ने लगे हैं। शनिवार को एक साथ चार नए मामले सामने आए, और सप्ताह भर में 15 नए मामले मिले हैं। इसी के साथ जिले में डेंगू के कुल मामलों की संख्या 85 हो गई है।
विज्ञापन

अक्तूबर से जिले में डेंगू के मामले सामने आ रहे हैं। ज्यादातर मामले शहर में ही पाए जा रहे हैं। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने शहर के विभिन्न हिस्सों में फॉगिंग करवाई और जागरूकता अभियान चलाया। बीच में एलिसा टेस्ट किट खत्म होने पर कुछ दिन टेस्टिंग बंद रही, लेकिन इस दौरान कोई मामला नहीं आया। नवंबर के पहले सप्ताह तक जिले में डेंगू का कोई मामला सामने नहीं आया। लेकिन, अब एक सप्ताह से फिर डेंगू का खतरा बढ़ने लगा है।
शनिवार को एक दिन के अंदर ही चार नए मामले सामने आए हैं। रविवार को ओपीडी बंद रहने के कारण डेंगू के टेस्ट नहीं किए गए, लेकिन सोमवार को फिर कुछ मामले सामने आने की संभावना है। डेंगू के मामले बढ़ने के साथ स्वास्थ्य विभाग ने फिर से जागरूकता अभियान शुरू कर दिया है। जिन घरों में डेंगू के मामले सामने आ रहे हैं, वहां विभाग की टीम पहुंचकर घरों की जांच कर रही है, और डेंगू के लारवे का पता लगा रही है। लोगों को समझाया जा रहा है कि घर के अंदर साफ पानी जमा न होने दें। बच्चों को घर से बाहर निकलते समय पूरी बाजू के कपड़े पहनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें