फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवन को सफल बनाने में सहयोगी है स्काउटिंग

विज्ञापन
उधमपुर के पटनीटाप में आयोजित स्काउट मार्स्ट का प्रशिक्षण शिविर - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। जम्मू-कश्मीर भारत स्काउट्स एंड गाइड्स ने पटनीटॉप में स्काउट मास्टर्स के लिए हिमालय वुड बैज कोर्स का आयोजन किया है। इसमें सभी स्काउट मास्टर्स को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन

रविवार को भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के राज्य निकाय आईडी सोनी, पूर्व राज्य आयुक्त नसरीन खान और जम्मू-कश्मीर सचिव सह प्रशासनिक अधिकारी की अध्यक्षता में शिविर स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया। वहीं, यूनिट लीडर्स की ओर से किए गए गाइडिंग कैंप के तहत शानदार टेंट लगाने के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम व नाटक गतिविधियों का आयोजन किया गया।
आरपी कोतवाल के मार्गदर्शन और निर्देशों के तहत इस शिविर को संचालित किया जा रहा है, जिसमें 16 यूनिट सक्रिय सदस्य भाग ले रहे हैं। आईडी सोनी ने सभी यूनिट लीडर्स को समझाया कि स्काउट गाइड जीवन को सफल बनाने के मार्ग में सहयोगी है। अगर स्काउट्स गाइड्स के नियम और प्रतिज्ञा को ध्यान में रखें तो योग्य नागरिक बन सकते हैं। स्काउट गाइड बच्चों में मानव सेवा व देशप्रेम की भावना जागृत कर उन्हें चरित्रवान व स्वाबलंबी बनने की सीख के साथ अनुशासन का पाठ पढ़ाता है।
विज्ञापन

वहीं, नसरीन खान ने कहा कि स्काउटिंग जीवन जीने की कला है, और जीवन को सफल बनाने के मार्ग में सहयोगी है। इस अवसर पर लीडर ऑफ कोर्स आरपी कोतवाल ने राष्ट्र प्रशिक्षण केंद्र व राज्य निकाय और मेजर मनीष का उनकी यूनिट सहित सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। इस अवसर पर एमएम जोशी, जम्मू-कश्मीर आयुक्त वयस्क संसाधन, कोषाध्यक्ष एचएल डोगरा, आरसी वैद, मनजीत कौर, केएल शर्मा, हरविंदर कौर, आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें