उधमपुर। डीआरएम फिरोजपुर डिवीजन के उधमपुर दौरे के दौरान महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रीति खजूरिया एवं जिला कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी खजूरिया ने मुलाकात की। वहीं, उधमपुर रेलवे स्टेशन की कई समस्याओं से अवगत करवाया। इसमें प्रमुख रूप में रेलवे स्टेशन की सड़क की बदहाल हालत से लोगों और यात्रियों को रही समस्या के बारे में बताया।
कांग्रेस नेताओं ने बताया कि पहले भी वह कई बार इस सड़क की स्थिति के बारे में लिखित रूप से अवगत करा चुके है, लेकिन आजतक किसी ने ध्यान नहीं दिया है। रेलवे की यह सड़क बहुत ही महत्वपूर्ण है। इसको रेलवे यात्रियों के साथ हजारों लोग इस सड़क का इस्तेमाल करते हैं। सड़क से सैकड़ों वाहन आवाजाही करते हैं। चार वर्ष बाद भी रेलवे अधिकारियों का ध्यान इस ओर नहीं गया है। सड़क हादसों का सबब बनती जा रही है। इसलिए सड़क की जल्द सुध ली जाए ताकि चेरी स्वैल के लोगों को राहत मिल सके। डीआरएम ने मौके पर सड़क का जायजा लिया और जल्द ही मरम्मत करवाने का आश्वासन दिया।