फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेटाडोर, बाइक की टक्कर में दो युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर/रामनगर। रामनगर तहसील के पंजग्राई इलाके में शनिवार शाम को मेटाडोर और बाइक की टक्कर में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों ने तुरंत रामनगर अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत में सुधार नहीं होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

शाम करीब सात बजे उधमपुर से नगरोटा जा रही मेटाडोर (जेके14सी-7147) और बाइक (जेके02एन0608) की नगरोटा पंजगाई इलाके में टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार नरेश कुमार (21) पुत्र ओमप्रकाश और गणेश कुमार (23) पुत्र सुरेंद्र सिंह दोनों निवासी सुरनी गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें रामनगर अस्पताल पहुंचाया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद जब दोनों की हालत में कोई सुधार नहीं होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें