फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटन स्थल पटनीटॉप में मानसून फेस्टिवल आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। पर्र्यटन स्थल पटनीटाप में आज से मानसून फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। इसमें कई मशहूर गायक पहुंचेंगे। इस दौरान सैलानी और अन्य हिंदी, पंजाबी, डोगरी गीत-संगीत का आनंद ले सकेंगे। इसकी तैयारियां हो चुकी हैं। शुक्रवार को पीडीए के सीईओ शेर सिंह ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया और जरूरी निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

पटनीटॉप में दो दिवसीय मानसून फेस्टिवल पहली बार आयोजित किया जा रहा है। इसमें शनिवार और रविवार को पटनीटाप की ग्राउंड में कल्चरल कार्यक्रम व विभिन्न खेलों का आयोजन किया जाएगा। पीडीए व पर्यटन विभाग के संयुक्त अभियान के तहत शनिवार और रविवार को वीकेंड को देखते हुए इसका आयोजन किया जा रहा है, ताकि देश के विभिन्न हिस्सों के सैलानी हसीन वादियों को निहारने के साथ आयोजन का आनंद ले सकें।
शनिवार को लाइटिंग आफ लैंप के साथ मानसून फेस्टिवल की शुरूआत होगी, जिसमें विभिन्न तरह के स्टाल भी लगाए जाएंगे। मुख्य अतिथि द्वारा स्टालों का निरीक्षण करने के बाद कार्यक्रम की शुरूआत की जाएगी।
विज्ञापन

पीडीए सीईओ शेर सिंह ने कहा कि शनिवार को मानसून फेस्टिवल में हिंदी, पंजाबी, डोगरी गायक अपनी गायीकी से जादू बिखेरेंगे। मशहूर गायक प्रव गिल, अरमान बेदिल, अली ब्रदर्स, रमालू राम, रिंकू मानसर वाला व अन्य गायक शामिल होंगे। खेलों में वालीबाल, टग आफ वार व अन्य खेल भी करवाए जाएंगे। मानसून फेस्टिवल का मकसद पर्यटन स्थलों को बढ़ावा देना है। 28 से तीस सितंबर तक ट्रैकिंग भी करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें