ऊधमपुर के महिला कालेज में हुए एनएनएस कार्यक्रम में कार्यक्रम पेश करती हुई कालेज की छात्राएं, कार
- फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। गवर्नमेंट महिला कॉलेज में कोविड-19 और ओमिक्रॉन के विषय पर जारी एक सप्ताह तक चलने वाला वार्षिक शीतकालीन शिविर मंगलवार को संपन्न हो गया। इस शिविर का आयोजन कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) ने किया था।
समापन समारोह के अवसर पर कॉलेज की प्राचार्या प्रो. मीनू महाजन मुख्यातिथि थीं। उन्होंने युवाओं के साथ-साथ आम जनता में भी कोरोना वायरस के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए एनएसएस इकाई के प्रयासों की सराहना की। कहा कि परिसर में इस तरह के आयोजन कोरोना वायरस से लड़ने की भावना पैदा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। एनएसएस भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करे।
उन्होंने प्रतिभागियों को कोविड-महामारी के संबंध में स्वास्थ्य विभाग के सभी निर्देशों का पालन करने की भी सलाह दी। इससे पहले मनोविज्ञान विभाग के प्रमुख एवं एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो. संजय कुमार ने विभिन्न गतिविधियों पर प्रकाश डाला और स्वयंसेवकों को कोविड की ट्रांसमिशन श्रृंखला को तोड़ने के लिए इसके निवारक उपायों को सख्ती से अपनाने पर जोर दिया। इस अवसर पर एनएसएस स्वयंसेवकों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया।