फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुद के जंगल में लगी आग

Thu, 01 Dec 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो/ चिनैनी
विज्ञापन
चलती कार में लगी आग - फोटो : self
विज्ञापन
मंगलवार की रात को गांव कुद के एक प्राइवेट जमीन व उसके साथ लगते जंगल में आग लग गई। फायर ब्रिगेड व वन कर्मियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग बुझाते हुए फायर ब्रिगेड का एक कर्मी भी घायल हो गया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मंगलवार की देर शाम को कुछ के हायर सेकेंडरी स्कूल के पास एक प्राइवेट जमीन व वन विभाग के जंगल में आग लग गई। आग की सूचना पाकर दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और करीब आठ सौ फुट लंबी पाइप बिछाकर आग को बुझाने का कार्य शुरू किया।

स्थानीय लोगों, वन कर्मियों व दमकल कर्मियों की मदद से देर रात आग पर पूरी तरह से काबू पाया गया। बताया गया है कि जिस जगह पर आग लगी थी उसके थोड़ी दूरी पर स्कूल व आसपास घर भी थे। आग बुझाने के दौरान एक दमकल कर्मी को चोट भी आई, जिसे चिनैनी अस्पताल में इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें