फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामबन पुलिस ने 250 मवेशी मुक्त करवाए

विज्ञापन
विज्ञापन
रामबन। पुलिस ने बटोत, चंद्रकोट और रामसू में रविवार को ग्यारह वाहनों को रोका और इन वाहनों के अंदर से कश्मीर की ओर अवैध रूप से ले जाए जा रहे 250 मवेशियों को बरामद कर मुक्त करवाया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मवेशियों के अवैध परिवहन के संबंध में विशेष सूचना पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस स्टेशन बटोत, चंद्रकोट और रामसू ने ग्यारह वाहनों को रोका। इस दौरान पाया कि 250 मवेशियों को अवैध रूप से कश्मीर की ओर ले जाया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार वाहनों में मवेशियों को अत्यंत क्रूरता के साथ और बिना किसी भोजन और पानी की व्यवस्था के रखा गया था। इन्हें किसी वैध अनुमति के बिना घाटी ले जाया जा रहा था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें