फोटो..किश्तवाड़ में पुलिस द्वारा शहीद डीएसपी अमन ठाकुर क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन, डीआईजी ने प?
- फोटो : UDHAMPUR
किश्तवाड़। जिले में शहीद डीएसपी अमन ठाकुर क्रिकेट प्रतियोगिता का शनिवार को चौगान मैदान में समापन हुआ। प्रतियोगिता का फाइनल मचैल वॉरियर 11 और सरकूट यूथ 11 के बीच खेला गया, जिसमें वॉरियर ने विजय प्राप्त की।
फाइनल विजेता और उपविजेता टीमों के अलावा मैन ऑफ द सीरीज, मैन ऑफ द मैच, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज और सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज को सम्मानित करने डीआईजी डोडा, रामबन और किश्तवाड़ डॉ सुनील गुप्ता मौके पर मौजूद थे। उन्होंने विजेता टीम को एक लाख रुपये नकद और उपविजेता टीम को 50 हजार रुपये नकद ट्रॉफियों के साथ देकर पुरस्कृत किया।
इस दौरान एसएसपी शफकत हुसैन, एएसपी राजिंद्र कुमार, सेना के अधिकारी कर्नल शेशपाल, कर्नल राजीव श्रीचंद, जिला अस्पताल के सुपरिंटेंडेंट डॉ. परवेज इकबाल वानी उपस्थित रहे। इससे पहले डीआईजी ने शहीद अमन ठाकुर की प्रतिमा पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने जवानों की समस्याएं भी सुनीं।