फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से एक की मौत, 111 पाए गए संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में शनिवार को कोरोना संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत हुई है। इसके साथ 104 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं, 171 लोग कोरोना को मात देने में भी कामयाब रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार शाम को कोरोना संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। इसी के साथ जिले में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 144 हो गई है। वहीं, जिले में शाम तक 104 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इनमें 16 लोग बाहरी राज्यों से लौटने पर संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार मेडिकल ब्लॉक टिकरी के ग्रामीण इलाकों में 32 व शहर में 20, चिनैनी के ग्रामीण इलाकों में 23 व शहर में पांच, रामनगर में 10, बसंतगढ़ में दो, मजालता में दो और 10 सुरक्षाकर्मी संक्रमित पाए गए हैं।
इसके साथ जिले के विभिन्न हिस्सों में 171 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। लगातार पांचवें दिन संक्रमितों के मुकाबले में कोरोना को मात देने वाले लोगों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। जिले में कोरोना संक्रमण के मामलों की कुल संख्या 13801 हो गई है। इनमें से 13237 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। 144 की संक्रमण से मौत हो चुकी है। जिले में अब 420 सक्रिय मामले बचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें