फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्प्ताल व प्राइमरी हेल्थ सेंटर में किए जाने लगे कोरोना टेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। कोरोना की संभावित तीसरी लहर को आने से रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अपनी तरफ से प्रयास तेज कर दिए हैं। एक बार फिर से जिला अस्पताल, सीएचसी और पीएचसी में ओपीडी में जांच के लिए पहुंचने वाले मरीजों की कोरोना जांच शुरू हो गई है। हालांकि, सभी के कोरोना टेस्ट नहीं किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले दिनों त्योहारों में लगी भीड़ और मौजूदा समय में शादियों में लग रहे जमघट को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग चौकन्ना हो चुका है। बीच में अब कुछ कोरोना के मामले भी सामने आने लगे हैं। इसी को लेकर विभाग ने जिले में एक बार फिर से कोरोना टेस्टिंग की प्रक्रिया को तेज कर दिया है। विभाग ने हर रोज करीब दो हजार लोगों के कोरोना टेस्ट करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए जिला अस्पताल, सीएचसी और पीएचसी में ओपीडी में पहुंचने वाले मरीजों के कोरोना टेस्ट किए जा रहे हैं।
ओपीडी में जो भी बुखार, खांसी, जुकाम की शिकायत लेकर पहुंच रहा है, पहले उसका कोरोना का रैपिड टेस्ट कराया जा रहा है। जब उसकी रिपोर्ट नकारात्मक आ रही है, उसके बाद ही डॉक्टर उसकी जांच कर रहे हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी रैपिड टेस्ट की सुविधा को शुरू कर दिया है। इसके साथ विभाग कई सार्वजनिक स्थलों पर कोरोना टेस्ट के लिए विशेष शिविरों का आयोजन कर रहा है। अच्छी बात यह है कि टेस्टिंग में न के बराबर ही मामले सामने आ रहे हैं। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मोहम्मद यासीन ने कहा कि हर रोज करीब दो हजार लोगों की जांच कर संक्रमण पर अंकुश लगाने का प्रयास किया जा रहा है। जितनी जल्दी संक्रमित की पहचान होगी, उतनी जल्दी हालत में सुधार आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें