लंगर के दौरान प्रशाद वांटते सिख समुदाय के लोग
- फोटो : KATRA
कटड़ा। धर्मनगरी में सिख समुदाय ने अपने प्रथम गुरु नानक देव जी का प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया। इस दौरान नानकसर गुरुद्वारा में बड़ी संख्या में सिख और अन्य समुदाय के लोगों ने माथा टेका, और परिवार की सुख-शांति की कामना की। सिख समुदाय ने सबद कीर्तन आयोजित किया गया, और लंगर भी लगाया। इसमें प्रसाद स्थानीय निवासियों के साथ यात्रियों ने भी ग्रहण किया। इस मौके पर सरदार रविंदर सिंह, सोनू सिंह, कमलजीत कौर, कोहिनूर सिंह, हर्ष, नितिन, आदि सिख समुदाय के लोग मौजूद रहे। संवाद