फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। सरकारी डिग्री कॉलेज नीली नाला में रेड रिबन क्लब ने रक्तदान विषय पर नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें विद्यार्थियों ने हिस्सा लेकर अपने भाव रखे। प्रतियोगिता का आयोजन प्रधानाचार्य सतिंद्र कौर के दिशा निर्देशों में हुआ।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने नारे लिख कर बताया कि रक्तदान महादान है। रक्तदान कर दूसरों की जान बचाई जा सकती है। इससे शरीर को कोई नुकसान नहीं होता। प्रतियोगिता में पहला स्थान ईशा राजपूत को मिला। और उन्हें एक हजार रुपये के इनाम से सम्मानित किया गया। वहीं, सोनिया को दूसरा और रितिका राजपूत को तीसरा स्थान मिलने पर साढ़े सात सौ और पांच सौ रुपये से प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर क्लक की नोडल ऑफिसर डा. कमल दीप कौर, प्रो. स्वाति दत्त, डा. राधा रानी व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें