फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज हवा चलने पर कई स्थानों पर गिरे पेड़, बिजली आठ घंटे रही बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। बारिश व तेज हवा ने मंगलवार को गर्मी से तो राहत दी, लेकिन दुश्वारियां भी लेकर आई। इससे जनजीवन प्रभावित हुआ। विभिन्न स्थानों पर पेड़ और खंभे गिरने से आवागमन पर असर पड़ा। वहीं शहर के अलावा ग्रामीण इलाकों में आठ घंटे तक बिजली गुल रही।
विज्ञापन

शहर में तेज हवा का चलना सोमवार देर रात से ही शुरू हो गया था। मंगलवार सुबह करीब साढ़े सात बजे तेज के साथ बारिश शुरू हो गई। इस दौरान वार्ड नंबर 21 में पेड़ बिजली की केबल को चपेट में लेते हुए घर की चारदीवारी पर आ गिरा। इससे मार्ग बंद हो गया।
मोहल्ले में बिजली भी बंद हो गई। कुछ समय के लिए ओलावृष्टि भी हुई। बारिश व तेज हवा चलने पर तापमान में गिरावट दर्ज की गई। करीब साढ़े आठ बजे बारिश तो बंद हो गई, लेकिन तेज हवा चलती रही। शहर के साथ कई ग्रामीण इलाकों में पेड़ व बिजली के खंभे गिर गए।
विज्ञापन

हवा की रफ्तार कम होने पर बिजली सेवा को बहाल करने का काम शुरू किया गया। नुकसान इतना ज्यादा था कि बिजली सेवा को बहाल करते शाम के चार बज गए। शहर में करीब आठ घंटे बिजली बंद रही। इसके कारण शहरवासी परेशान हुए। कई तरह का कारोबार बंद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें