उधमपुर। अवैध खनन और परिवहन पर पुलिस पोस्ट टिकरी की टीम ने प्रभारी पुलिस पोस्ट पीएसआई अब्दुल सतार के नेतृत्व में पांच टिप्पर जब्त किए। जब्त किए वाहनों में(जेके14सी-6253, जेके20ए-2633, जेके14सी-8733, जेके02बीजे-7986 और जेके14ए-0643) शामिल हैं। इन्हें कार्रवाई के लिए भूविज्ञान और खनन विभाग को सौंप दिया गया।
इससे पहले रविवार को थाना उधमपुर की टीम ने चार वाहनों को जब्त कर कार्रवाई की थी। वहीं, चालू वर्ष के दौरान उधमपुर पुलिस द्वारा 39 वाहनों को जब्त कर भूविज्ञान और खनन विभाग को सौंपा गया है, जहां सात लाख से अधिक का सामूहिक जुर्माना लगाया गया है। संवाद