फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयों ने श्रद्धांजलि स्थल पर की सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर भारतीय जनता पार्टी की तरफ से बुधवार को पुलिस स्टेशन के नजदीक श्रद्धांजलि स्थल पर सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि स्थल की साफ-सफाई की। लोगों को भी अपने आसपास सफाई रखने के लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन

सुबह के समय भाजपा की टीम श्रद्धांजलि स्थल पर पहुंची और सफाई अभियान शुरू किया। नेताओं व कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि स्थल पर पानी डालकर सफाई की। करीब एक घंटे तक चले अभियान में पूरे श्रद्धांजलि स्थल को पूरी तरह से साफ किया गया। अभियान के दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री ने पूरे देश को गंदगी और प्लास्टिक मुक्त करने का आह्वान किया है।
इसी के तहत भाजपा की तरफ से शहर के विभिन्न हिस्सों में सफाई अभियान चलाए गए हैं। प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने के भी प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने शहरवासियों को संदेश देते हुए कहा कि सभी आसपास सफाई का ख्याल रखें। गंदगी को बाहर जमा न करें। उसको नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों को ही दिया जाए। ऐसा करके ही देश को गंदगी मुक्त किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें