उधमपुर। स्वतंत्रता दिवस समारोह में हिस्सा लेने वाली एनसीसी कैडेट पिछले कुछ दिनों से सरकारी महिला कालेज के अंदर घंटों अभ्यास कर रही हैं। सोमवार को भी छात्राओं ने सुबह से दोपहर तक अभ्यास किया। मंगलवार से छात्राएं डिग्री कालेज के मैदान में अभ्यास करेंगी।
कोरोना संक्रमण के कारण इस बार स्वतंत्रता दिवस की परेड में हिस्सा लेने वाली टुकड़ियां अपने स्तर पर ही अभ्यास कर रही है। इससे पहले सभी टुकड़ियां 15 दिन पहले सुभाष स्टेडियम में अभ्यास करती थी और फिर समारोह से सप्ताह पहले समारोह स्थल कालेज के मैदान अभ्यास करती थी। लेकिन इस बार कोरोना संक्रमण के कारण करीब सप्ताह से कालेजों के अंदर ही अभ्यास कर रही है। सोमवार को भी छात्राओं ने घंटों तक अभ्यास किया।