किश्तवाड़। जिले में सोमवार को कोरोना संक्रमण के छह नए मामले सामने आए हैं, जिनमें सभी स्थानीय हैं। इसके साथ ही एक व्यक्ति महामारी को मात देने में कामयाब रहा है। जिले में कोरोना के मामले फिर से बढ़ने लगे हैं। इसके साथ ही संक्रमित मामलों का आंकड़ा 4688 पहुंच गया है, जिनमें से 4595 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, महामारी की चपेट में आने से 44 लोगों की जान जा चुकी है। मौजूदा समय में 49 मामले सक्रिय हैं।