फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामबन पहुंचा दिल्ली से शुरू हुआ बीआरओ मोटरसाइकिल अभियान

विज्ञापन
रामबन पंहुची बीआरओ की मोटरसाइकिल रैली, एसएसपी ने किया स्वागत - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
रामबन। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत सीमा सड़क संगठन ने एक मोटरसाइकिल अभियान शुरू किया है। इसे केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 14 अक्टूबर को नई दिल्ली से हरी झंडी दिखा कर रवाना किया था।
विज्ञापन

रविवार को डीसी रामबन मुसरत इस्लाम ने वरिष्ठ एसएसपी पीडी नित्या के साथ बीआरओ कैंप मैत्रा में बीआरओ मोटरसाइकिल अभियान दल का स्वागत किया। इस दौरान मुख्य अभियंता परियोजना बीकन ब्रिगेडियर आईके जग्गी, कमांडर 35 टीएफ एच मूर्ति, ऑफिसर कमांडिंग मुकुल वशिष्ठ और विभिन्न अधिकारी उपस्थित थे।
इस दौरान डीसी ने जम्मू-कश्मीर में सड़क बुनियादी ढांचे के विकास और दूरदराज के इलाकों से संपर्क सुनिश्चित करने के लिए प्रोजेक्ट बीकन के योगदान का उल्लेख किया। उन्होंने सड़क सुरक्षा अभियान, स्वच्छ भारत अभियान और फिट इंडिया अभियान के आयोजन के लिए बीआरओ और अभियान दल की सराहना की। अभियान के दौरान टीम लोगों के साथ जुड़ेगी और देश के विभिन्न हिस्सों में शांति, सद्भाव और राष्ट्रीय एकता का संदेश फैलाने में लगे हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर लेफ्टिनेंट कर्नल शेखर ने बताया कि यह अभियान अगले 75 दिनों तक पूरे देश में चलेगा। इंडिया गेट से यह रोहतांग खारदुंग ला और उमलिंग ला को पार करते हुए उत्तरी उच्च ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आगे बढ़ेगा। दूसरे चरण में टीम श्रीनगर से सिलीगुड़ी की यात्रा करेगी। वहीं, तीसरे और चौथे चरण में सिलीगुड़ी से डूम डूमा तक गंगटोक होते हुए अभियान कोलकाता पहुंचने से पहले उत्तर-पूर्वी राज्यों से होते हुए आगे बढ़ेगा। पांचवें और छठे चरण में यह अभियान देश के पूर्वी-दक्षिणी और पश्चिमी तटीय क्षेत्रों से होकर गुजरेगा। अंतिम चरण में रेगिस्तान से गुजरते हुए 27 दिसंबर 2021 को टीम नई दिल्ली पहुंचेगी।

रामबन पंहुची बीआरओ की मोटरसाइकिल रैली, एसएसपी ने किया स्वागत- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें