किश्तवाड़। जिले में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत बुधवार को आइकॉनिक वीक फेस्टिवल का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम कलाकारों ने प्रस्तुत किए।
सुबह छह बजे समारोह के प्रथम चरण में मंडल के पूछाल क्षेत्र में खेतों से केसर के फूलों को उठवाया गया। इसमें कई स्थानीय किसान शामिल हुए। इस दौरान उपायुक्त सहित कृषि विभाग के सभी अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। दूसरे चरण में शाम चार बजे स्कूली बच्चों का हाफ मैराथन हुआ। इसके लिए चौगान मैदान में सैकड़ों बच्चों ने दौड़ लगाई।
इस प्रतियोगिता में लड़कों की दौड़ में ठाकराई निवासी मुदस्सिर अहमद ने प्रथम, मुगलमैदान निवासी सोनू कुमार ने दूसरा और सिंबोल निवासी अशोक कुमार ने तीसरा स्थान पाया। इसी प्रकार लड़कियों में गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल की तीनों छात्राओं अनीसा बानो, शबीना कोसर और सुप्रिया देवी ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया। इन्हें उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा, एसएसपी व अन्य अधिकारियों ने पुरस्कृत किया।
इसके बाद चौगान मैदान में ही एक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत हुआ। इस कार्यक्रम में सबसे पहले अशोक कुमार ने वंशी वादन की प्रस्तुति दी। उसके बाद एक बालिका समृद्धि सेन और स्थानीय कलाकार गायक अब्दुल रशीद ने मोहम्मद रफी का गीत प्रस्तुत किया। इसके अलावा सोहेब कंडु गायक ने पंजाबी गीत प्रस्तुत किए।
उसके बाद पाडर के बोध धर्म के विद्यार्थियों ने प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया। इस दौरान गुज्जर कलाकारों, नागसेनी और पाडरी गीत सहित जम्मू से एक विशेष टीम ने डोगरी गीतों से समा बांधा। सांस्कृतिक कार्यक्रम देर रात तक चलते रहे। इस दौरान जिले के सिविल, सेना, न्याय, डीडीसी सदस्य, बीडीसी चेयरमैन, नगर परिषद के उपाध्यक्ष, आदि उपस्थित रहे।
फोटो...किश्तवाड़ से- फोटो : UDHAMPUR
फोटो...किश्तवाड़ से- फोटो : UDHAMPUR
फोटो...किश्तवाड़ में आईकॉनिक फेस्टीवल में मैराथन में विजयी, बच्चे और सांस्कृतिक कार्यक्रम- फोटो : UDHAMPUR