चिनैनी। चिनैनी पुलिस स्टेशन के अंतर्गत पुल मादा के पास एक व्यक्ति का शव फंदे से लटकता पाया गया। इसे पुलिस ने कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है, और कारणों का पता लगाने में जुटी है। उन्होंने शव को सीएचसी अस्पताल के शवगृह में रखा है। जानकारी के मुताबिक पुल मादा में किराए के कमरे में रह रहे मुकेश नायक (50) निवासी चंपागुड़ी, पश्चिमी बंगाल का शव फंदे से लटकता हुआ मिला है। संवाद