फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुराइयों से जूझने वाली महिलाओं की करें सराहना

विज्ञापन
उधमपुर। पॉलिटेक्निक कॉलेज जगानू मोड़ में आयोजित युवा जागरूकता कार्यक्रम - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। पुलिस ने फ्लोरेंस नाइटिंगल पॉलिटेक्निक कॉलेज जगानू मोड़ में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें छात्रों को महिला सशक्तीकरण, नशीली दवाओं के दुरुपयोग व दुष्प्रभावों के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस स्टेशन रौन दोमेल के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर एएसआई बलदेव सिंह ने की। मौके पर देविका शर्मा (ड्रग काउंसिलर) और महिला थाना उधमपुर के विशेष प्रकोष्ठ में सामाजिक कार्यकर्ता अफिया नजीर उपस्थित रहीं। एएसआई बलदेव सिंह ने छात्रों को प्रचलित आपराधिक गतिविधियों के बारे में बताया, जिनमें स्थानीय युवा फंस रहे हैं।
उन्होंने छात्रों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। साथ ही सोशल मीडिया और साइबर अपराधों के माध्यम से धोखाधड़ी के बारे में सतर्क रहने को कहा। वहीं, सामाजिक कार्यकर्ता ने विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। कहा कि उत्पीड़न, दुर्व्यवहार, घरेलू हिंसा, छेड़खानी, आदि का सामना करने वाली महिलाओं की सहायता करनी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने लिंग समानता, लिंग संवेदनशीलता, महिलाओं से संबंधित मुद्दों जैसे शारीरिक हिंसा, यौन हिंसा, भावनात्मक या मनोवैज्ञानिक हिंसा पर प्रकाश डाला। वहीं, ड्रग डी एडिक्शन सेंटर डीपीएल उधमपुर काउंसिलर ने नशीली दवाओं की लत और समाज में नशीली दवाओं के दुरुपयोग को बढ़ावा देने वाले कारकों पर व्याख्यान दिया। उन्होंने युवाओं को नशीले पदार्थों के प्रयोग से परहेज करने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें