फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैज्ञानिक तकनीक अपनाकर करें खेती

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। शिक्षित और आत्मनिर्भर भारत के तत्वावधान में गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज के करियर काउंसलिंग सेल और आईक्यूएसी ने कृषि विभाग के सहयोग से एक कार्यशाला का आयोजन किया। इस अवसर पर प्राचार्य एवं संरक्षक प्रो. सुभाष चंद्र शर्मा मुख्यातिथि व मुख्य कृषि अधिकारी संजय आनंद और डॉ. आलोक पंडोत्रा विशिष्ट अतिथि थे।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने कृषि में वैज्ञानिक तकनीकों को अपनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम का आयोजन दो भागों में किया गया था। इसके प्रथम सत्र में संसाधन व्यक्ति कृषि अधिकारी डॉ. हरजीत सिंह ने नई वैज्ञानिक तकनीकों को अपनाकर कृषि में करियर और अवसरों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने सभी लोगों को दो सौ से अधिक जैविक सब्जियों की किस्मों को बताया जिन्हें नई कृषि तकनीकों के साथ उगाया जा सकता है।
दूसरे चरण में कॉलेज वाटिका में प्रशिक्षण सह प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। इसमें मशरूम की किस्मों, शहद और विभिन्न सब्जियों की 20 किस्मों की प्रदर्शनी में उधमपुर के टिकरी, नीली नाला और कृषि-उद्यमियों ने बीज पौधों को उगाने के विभिन्न चरणों और तकनीकों से सम्बंधित जानकारी साझा की। कार्यक्रम के समापन पर नारी शक्ति कृषि एसएचजी (अचार) सुरिंदर शर्मा (नींबू घास और मूल्य वर्धित उत्पाद), भाई बहन ज्योति और जुगल के साथ विमला देवी और अंजू समालिया (मशरूम की किस्में) उगाने के लिए सम्मनित किया गया। इसके अलावा मशरूम के लिए सुनील गुप्ता और मधुमक्खी पालन के लिए विनोद गुप्ता को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रो. रोमेश अत्री, प्रो. सतीश कुमार, प्रो. कमल किशोर, आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें