फोटो...पंचायत एंव ब्लॉक स्तर की खेल प्रतियोगिताएं संपन्न।
- फोटो : UDHAMPUR
किश्तवाड़। डीसी अशोक कुमार शर्मा के निर्देशानुसार किश्तवाड़ के विभिन्न पंचायतों और वार्डों में कबड्डी, कुश्ती व वॉलीबाल मैच हुए। इन्हें जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग ने कराया। इनकी निगरानी पाडर प्रखंड प्रभारी दूनी चंद, किश्तवाड़ ब्लॉक प्रभारी विजय कुमार और ब्लॉक प्रभारी ठाकराई सुमन कांत ने की। मुख्यातिथि जुगल किशोर शर्मा इंचार्ज प्रिंसिपल एचएसएस फिलर और राशिद हामिद (लेक्चरर जूलॉजी) की उपस्थिति में टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। पाडर में प्रधानाध्यापक रोमाल सिंह की उपस्थिति में जबकि किश्तवाड़ में खेल अधिकारी खराती लाल शर्मा ने मैच करवाए। संवाद