फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-श्रम योजना में 1.35 लाख श्रमिकों का हुआ पंजीकरण

विज्ञापन
उधमपुर:उधमपुर व्यापार मंडल कार्यालय में. सहायक श्रम आयुक्त ऊधमपुर द्वारा जारी किया गया प्रधानमं - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। श्रम विभाग ने सोमवार को व्यापार मंडल के कार्यालय में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना का पोस्टर लांच किया। इस अवसर पर सहायक श्रम आयुक्त विशेष तौर पर मौजूद थे।
विज्ञापन

दोपहर को व्यापार मंडल के प्रधान जितेंद्र वरमानी के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सबसे पहले पोस्टर लांच किया गया। इसके बाद व्यापारियों को प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना की जानकारी देकर जागरूक किया गया। सहायक श्रम आयुक्त ने बताया कि असंगठित श्रमिकों को सरकार की तरफ से पेंशन देने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि असंगठित श्रमिकों के लिए ही सरकार ने ई-श्रम योजना शुरू की है। इसके तहत उधमपुर में 1.35 लाख श्रमिकों का पंजीकरण किया जा चुका था। प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के जरिये भी श्रमिकों को पेंशन देने का प्रयास किया जा रहा है। 18 से 40 वर्ष आयु तक के श्रमिक खिदमत केंद्र में आसानी से पंजीकरण करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें