फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भद्रवाह में लकड़ी तस्करी के आरोप में चार गिरफ्तार

विज्ञापन
बदरवा में वन विभाग द्वारा मशीनरी की गई सीज. - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
भद्रवाह। भद्रवाह वन प्रभाग में टिंबर माफिया के खिलाफ कार्रवाई में एक आरोपी तस्कर को सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) के तहत गिरफ्तार किया गया है। साथ ही 45 प्रतिबंधित मैकेनिकल कटर जब्त कर तीन अन्य आरोपियों को भी पकड़ा।
विज्ञापन

भद्रवाह के संभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) चंदर शेखर ने कहा कि फिगसू तहसील के गांव बटारा निवासी मसूद अहमद पर लकड़ी तस्करी के कई मामले दर्ज थे। उसे कई बार कार्यालय में तलब किया गया, लेकिन वह कभी नहीं आया। तब 24 जून को डीसी ने उसे हिरासत में लेने का आदेश पारित किया। चिराला रेंज के टांटा क्षेत्र और वन प्रभाग के भालेसा रेंज के कुछ अन्य व्यक्ति भी तस्करी में लिप्त थे।
डीएफओ ने कहा कि लकड़ी तस्करी के आरोपी मसूद को गिरफ्तार कर जिला जेल भद्रवाह में रखा गया है। इस बीच एक अन्य कार्रवाई में ठाठरी से प्रतिबंधित यांत्रिक कटर सहित तीन लकड़ी तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कहारा तहसील के रहने वाले बाबर अली, खुर्शीद अहमद और अख्तर हुसैन के रूप में हुई है। कार्रवाई की खबर सुनकर ये तीनों हिमाचल प्रदेश के चंबा में घुसने की कोशिश कर रहे थे। डीएफओ ने बताया कि 12 तस्करों का एक समूह पदरी धार के रास्ते चंबा की ओर जा रहा है। उन्हें भी जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें