फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी न मिलने की समस्या से जूझ रहे रठियानवासियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
उधमपुर:रठयान क्षेत्र में लोगो द्वारा पानी की किलत को लेकर जल शक्ति विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन. - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। एक महीने से पानी न मिलने से परेशान रठियान पूर्व के लोगों ने शनिवार को जल शक्ति विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि महीने भर से उन्हें पानी नहीं मिला है। विभाग को कई बार परेशानी बता चुके हैं, लेकिन उनकी परेशानी को गंभीरता से नहीं लिया रहा।
विज्ञापन

शनिवार को अनिता देवी के नेतृत्व में लोगों ने विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान अनिता देवी व अन्य स्थानीय लोगों ने बताया कि विभाग की लापरवाही के कारण उनको करीब एक महीने से पानी नहीं मिल रहा। इससे पहले उनको दो दिन बाद 50 मिनट के लिए पानी मिलता था। उससे किसी तरह काम चल रहा था। लेकिन, अब जलापूर्ति पूरी तरह बंद कर दी गई है।
उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में लोगों को कशीराह में स्थित बावली से पानी लाना पड़ रहा है। बावली करीब दो किमी दूर है। इससे उनका बहुत समय पानी का इंतजाम करने में ही गुजर रहा है। केंद्र सरकार जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल पहुंचाने का दावा कर रही है। लेकिन, हकीकत यह है कि जिन इलाकों में पहले से नल व पाइप लाइन बिछी है, उनमें भी विभाग पानी नहीं पहुंचा पा रहा है।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि उन्होंने इस परेशानी को कई बार विभाग के अधिकारियों के सामने रखा है, और अधिकारियों ने हर बार समस्या सुलझाने का आश्वासन भी दिया है। लेकिन, कोई काम नहीं किया। अब अगर जल्द जलापूर्ति उनके इलाके में नहीं हुई तो आने वाले दिनों में वे मार्ग बंद कर प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें