फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को रोजगार के काबिल बनाएगी सेना

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। परियोजना हिमायत के सहयोग से सेना के जवान और अधिकारी रविवार से 27 अक्तूबर तक मुगल मैदान में कस्टमर केयर का प्रशिक्षण युवाओं को देंगे। प्रशिक्षण प्राप्त युवा निजी उद्योगों और फर्मों में ग्राहक सेवा अधिकारियों के रूप में कार्य कर सकेंगे। प्रशिक्षण शिविर रविवार से शुरू हो चुका है। इसमें क्षेत्र के 30 युवा जिसमें 18 लड़के और 12 लड़कियां भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन

ग्राहक सेवा अधिकारियों को प्रशिक्षण भारतीय सेना की ओर से हिमायत परियोजना के सहयोग से प्रदान किया जा रहा है। प्रशिक्षण में अंग्रेजी बोलने का कौशल, डेटा विश्लेषण और प्रसंस्करण शामिल है। प्रशिक्षण में गरीब ग्रामीण युवा शामिल होंगे। प्रशिक्षण के माध्यम से युवाओं के कौशल को बढ़ाने के लिए एक मंच दिया जाएगा। साथ ही उन्हें आत्मनिर्भर बनाने और विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार प्राप्त करने में सक्षम बनाने के लिए एक मंच प्रदान किया जाएगा।
इसके अलावा भारतीय सेना ने कठुआ में प्रशिक्षुओं के उन्नत प्रशिक्षण के लिए हिमायत के साथ समन्वय किया है, जो 27 अक्तूबर 2021 को शुरू होगा। प्रशिक्षण राष्ट्रीय कौशल विकास कार्यक्रम का एक महत्वपूर्ण घटक है। इससे ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को अत्यधिक लाभ होगा। प्रशिक्षुओं और उनके माता-पिता ने क्षेत्र में कौशल विकास और रोजगार सृजन की दिशा में भारतीय सेना के प्रयासों की सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें