चिनैनी। कस्बे में रविवार को कांग्रेस की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं ने चिनैनी से चसकू सड़क की हालत में सुधार की मांग उठाई। साथ ही करीब एक दशक पुरानी चिनैनी चम्पयाड़ी सड़क पर तारकोल बिछाने की मांग उठाई । कार्यकर्ताओं ने कहा कि कई इलाकों में अघोषित बिजली कटौती की जाती है। इससे ग्रामीणों को परेशानी होती है। वही, पूर्व विधायक व जिला प्रधान कृष्ण चंद्र भगत ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए बढ़ती जा रही महंगाई पर चिंता व्यक्त की और कहा कि केंद्र सरकार लोगों की उम्मीदों पर खरा नही उतर पाई है। उन्होंने कहा कि महंगाई लगातार बढ़ रही है, जिससे लोगों के घर का बजट गड़बड़ा गया है। वहीं उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को उनकी समस्याएं हल करने का आश्वासन दिया। बैठक में मोहन लाल गुप्ता, हलीम खान काजी, रमन, मदन लाल, नीरज व अन्य मौजूद रहे।