फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधमपुर व रामनगर अस्पताल में घायलों को मिली छुट्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर/रामनगर। उपचार के बाद हालत में सुधार होने के बाद उधमपुर व रामनगर अस्पताल से 42 घायलों को छुट्टी दे दी गई है। रामनगर अस्पताल से सभी 38 घायलों को सुबह के समय घर भेज दिया गया, जबकि उधमपुर अस्पताल से सात घायलों को दोपहर के समय छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

गौरतलब है कि वीरवार शाम को रामनगर के किया इलाके में दर्दनाक बस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 54 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हालत में सुधार न होने पर 16 घायलों को जिला अस्पताल उधमपुर रेफर किया गया था। रात के समय यहां से चार घायलों को जीएमसी रेफर किया गया था।
रामनगर अस्पताल में 38 और उधमपुर अस्पताल में 12 घायल उपचाराधीन थे। शुक्रवार को रामनगर अस्पताल में घायलों की हालत ठीक थी। इसलिए उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी। वहीं जिला अस्पताल से 12 में से सात घायलों दोपहर के समय छुट्टी दे दी गई। इससे पहले इनके कई टेस्ट किए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें