फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्राइविंग सीखते बेकाबू हुई कार खाई में गिरी; लड़के की मौत, भाई जख्मी

विज्ञापन
फोटो.....जिले के चेरजी गांव में आल्टो हादसे में एक की मोत एक घायल, दोनों नाबालिंग। - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
किश्तवाड़। जिले के नागसेनी इलाके में रविवार दोपहर को डूल-चेरजी रोड पर ड्राइविंग सीखते वक्त दो भाइयों से बेकाबू हुई कार खाई में जा गिरी। हादसे में 16 वर्षीय लड़के की मौत हो गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि इनमें एक कार चलाना सीख रहा था।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने घटनास्थल पर पहुंचकर कार से दोनों को निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। हादसे की सूचना मिलते ही किश्तवाड़ थाने से पुलिस टीम के साथ रेडक्रॉस सोसाइटी के सदस्य भी वहां पहुंच गए। मरने वाले लड़ने की पहचान चेरजी डूल निवासी सूजल कुमार (16) के रूप में हुई है, जबकि घायल गगन कुमार है, जिसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। दोनों सगे भाई हैं। थाना प्रभारी किश्तवाड़ ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार को सौंप दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

फोटो.....जिले के चेरजी गांव में आल्टो हादसे में एक की मोत एक घायल, दोनों नाबालिंग।- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें