फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू श्रीनगर हाइवे पर टिकरी क्षेत्र में ट्रम्पों ट्रेवलर का टायर फटने से सात लोग जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर/जिब। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर टिकरी के मांड क्षेत्र में वीरवार को एक टेंपो ट्रैवलर का टायर फट गया। इससे गाड़ी चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई और टेंपो में सवार 11 लोग घायल हो गए। उन्हें तत्काल उपचार के लिए प्राथमिक चिकित्सा केंद्र टिकरी ले जाया गया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक टिकरी के मांड क्षेत्र में श्रीनगर से जम्मू की तरफ आ रहा एक टेंपो ट्रैवलर (जेके 02 एआर 3674) का टायर का फट गया, जिसकी वजह से वह बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराकर सड़क पर ही पलट गया। इस घटना में टेंपो में सवार 11 लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंचे श्रीराम सेवा समिति के प्रधान छोटू मगोत्रा ने पुलिस की मदद से आठ घायलों को तत्काल पीएचसी पहुंचाया।
वहीं, हादसे में घायल तीन लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें तत्काल जम्मू रेफर कर दिया गया। तीन गंभीर घायल लोगों की पहचान रफीक अहमद पुत्र मोहम्मद सुल्तान, अब्दुल रशीद पुत्र छौपान अहमद और अब्दुल रशीद पुत्र जमाल दीन तीनों निवासी खैरी रामबन के रूप में हुई है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें