उधमुर में वार्ड 03 के एमचौक क्षेत्र में सुरक्षा दीवार का काम शुरू करवाते पार्षद समनीक भसीन
- फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। वार्ड 3 के एमएच चौक क्षेत्र में वीरवार को पार्षद समनीक भसीन ने सुरक्षा दीवार बनाने का काम शुरू कराया। पार्षद ने कहा कि एमएच चौक से शहर की तरफ जाने वाले मुख्य रास्ते पर कचरे का ढेर लगा रहता है। सुरक्षा दीवार न होने के कारण इसके आसपास रहने वाले लोगों के घरों के गिरने का खतरा बना हुआ है। इसको लेकर एक बुजुर्ग साथी रतन लाल ने फाइल तैयार की थी, जिसका अब अनुसरण किया गया है। इस सुरक्षा दीवार के काम के लिए लगभग 11 लाख रुपये का टेंडर हुआ है। इस अवसर पर ओम प्रकाश, रिंकू, तरुण, साहिल, वरुण, आदि लोग उपस्थित रहे। संवाद