फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्क नहीं पहनने वालों से वसूला 50 हजार जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। कोरोना की तीसरी लहर को रोकने के लिए प्रशासन की तरफ से हर संभव प्रयास किया जा रहा है। पुलिस व प्रशासन की टीमें जिले के विभिन्न हिस्सों में बिना मास्क के बाहर निकलने वाले लोगों से जुर्माना वसूल कर कार्रवाई कर रही है। लेकिन इसके बावजूद हर रोज सैंकड़ों लोग बिना मास्क के घरों से बाहर निकल रहे हैं। शनिवार को प्रशासन और पुलिस की टीम ने शहर व ग्रामीण इलाकों में बिना मास्क पहले लोगों से करीब 50 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया है। साथ ही लोगों को मास्क पहनने के लिए जागरूक किया है।
विज्ञापन

जिले को कोरोना मुक्त करने को लेकर प्रशासन की तरफ से हर संभव प्रयास किया जा रहा है। वैक्सीन लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग युद्ध स्तर पर काम कर रहा है। वैक्सीन के लिए पूरे जिले में 50 से अधिक सेंटर बनाए गए हैं। इनमें हर रोज सैंकड़ों लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए एसओपी भी जारी की गई है, जिसमें साफ किया है कि घर से बाहर निकलने पर मास्क पहनना अनिवार्य है। अगर कोई बिना मास्क के बाहर निकलता है तो उससे 500 रुपये जुर्माना वसूल किया जाएगा।
इसके लिए कई मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं और पुलिस को भी इसके लिए अधिकार दिए गए हैं। पुलिस व प्रशासन की टीमें शहर व ग्रामीण इलाकों में लगातार नाके लगाकर बिना मास्क के बाहर निकलने वाले लोगों पर कार्रवाई कर रही है। शनिवार को पुलिस की टीम ने पुलिस स्टेशन के बाहर ही नाका लगाया और बिना मास्क के बाहर निकलने वाले लोगों पर कार्रवाई की। शाम तक चली कार्रवाई में बिना मास्क के बाहर निकलने वाले लोगों से करीब 50 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया गया है। प्रशासन से प्राप्त जानकारी अनुसार अभी तक चली कार्रवाई में 31 लाख रुपये से अधिक रुपये जुर्माना वसूल किया जा चुका है। इसके बावजूद कुछ लोग मास्क पहनने की अहमितय को समझ नहीं रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें