उधमपुर। वैक्सीन लगवाने लोगों की संख्या में बुधवार के मुकाबले वीरवार को बढ़ोतरी हुई है। बुधवार को शाम तक 1851 लोगों को वैक्सीन लगाई गई थी वहीं, वीरवार को 3692 लोगों को टीका लगाया गया है। शहर व ग्रामीण इलाकों में वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों का सुबह से दोपहर तक पहुंचना जारी रहा। सबसे अधिक 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों को वैक्सीन लगाई गई है।
गौरतलब है कि वैक्सीन लगवाने लोगों की संख्या में बीते दिन बहुत ज्यादा कमी आ गई थी। इसका सबसे बड़ा कारण स्वास्थ्य विभाग के पास वैक्सीन की कमी होना था, लेकिन नया स्टाक मिलने के बाद वीरवार को इसमें फिर से बढ़ोतरी हो गई। गौरतलब है पिछले दिनों के मुकाबले अब नियमित तरीके से स्वास्थ्य विभाग के पास वैक्सीन का नया स्टाक पहुंच रहा है। इससे वैैसीन लगाने की प्रक्रिया तेजी के साथ पूरी की जा रही है। हालांकि कई बार स्टाक कम हो जाने पर वैक्सील लगाने वालों की संख्या में भी कमी देखने को मिलती है। इसी के चलते जहां बुधवार को मात्र डेढ़ हजार के करीब लोगों को ही वैक्सीन लग पाई थी।
वीरवार को इसमें आए उछाल के साथ तीन हजार से अधिक लोगों ने वैक्सीन लगवाई है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार वीरवार को शाम तक दो हैल्थ केयर वर्कर ने दूसरी डोज, 35 फ्रंट लाइन वर्कर्स ने दूसरी, 18 से 44 आयु वर्ग में 2280 लोगों ने पहली और 15 ने दूसरी डोज लगवाई। इसके अलावा 45 से 60 आयु वर्ग में 148 लोगों ने पहली और 909 लोगों ने दूसरी, 36 वरिष्ठ नागरिकों ने पहली और 267 ने दूसरी डोज लगवाई है।