उधमपुर। गवर्नमेंट महिला कॉलेज में 2021-22 के नए सत्र के लिए बीए, बीएससी, बीकॉम के प्रथम सेमेस्टर के लिए प्रवेश प्रक्रिया वीरवार से शुरू हो गई है। यह प्रक्रिया 25 अगस्त तक जारी रहेगी। इसके तहत कॉलेज में 06 से 12 अगस्त तक फार्म देने और जमा करने का काम किया जाएगा।
आवेदक सुबह 10 से दोपहर को दो बजे तक फार्म हासिल करने के साथ ही भरे हुए फार्म जमा सकेंगे। फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 12 अगस्त है। इसके बाद 16 अगस्त को पहली मैरिट लिस्ट जारी की जाएगी। 21 अगस्त को दोपहर दो बजे तक दाखिला होगा। 22 अगस्त को दूसरी मैरिट सूची जारी की जाएगी, जिसके तहत 23 से 25 अगस्त दोपहर को दो बजे तक दाखिला लिया जा सकता है।