फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर और ग्रामीण इलाकों में 2585 लोगों ने लगाई वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में कोरोना वैक्सीन लगवाने लोगों की संख्या में बुधवार को कमी आई है। शाम तक कुल 2585 लोगों को ही वैक्सीन लगाई जा सकी। इसका बड़ा कारण बुधवार को नवजात और गर्भवती महिलाओं को दूसरी वैक्सीन लगाना भी है।
विज्ञापन

वीरवार को इनकी संख्या में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है। जिले में पिछले कुछ दिनों से हर रोज हजारों की संख्या में लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। इनकी संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। विभाग के पास भी पर्याप्त संख्या में वैक्सीन मौजूद है। लेकिन बुधवार को वैक्सीन लगवाने वाले लोगों की संख्या में थोड़ी कमी आई है। शाम तक कुल 2585 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार 24 फ्रंट लाइन वर्कर्स को दूसरी, 18 से 44 आयु वर्ग में 1560 लोगों को पहली और छह को दूसरी डोज, 45 से 60 आयु वर्ग में 84 लोगों को पहली और 700 लोगों को दूसरी, 26 वरिष्ठ नागरिकों को पहली और 182 को दूसरी डोज लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें