फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयास: कश्मीर के छह दिव्यांग युवाओं ने सीखे स्कीइंग के गुर, हाई एल्टीट्यूड वारफेयर स्कूल लिया प्रशिक्षण

Sun, 27 Mar 2022 08:25 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

दिव्यांग युवाओं ने हाई एल्टीट्यूड वारफेयर स्कूल गुलमर्ग में दो सप्ताह का कठोर स्कीइंग प्रशिक्षण लिया। इन्होंने फिसलने, ग्लाइडिंग जैसे बुनियादी गुर सीखे और 250 मीटर की दूरी भी तय की।
विज्ञापन
Kashmir Skiing - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीर संभाग के छह दिव्यांग स्कीयरों ने अपने साहस के जरिये संदेश दिया है कि जीवन में चुनौतियां चाहे कितनी भी क्यों न हों, अगर दृढ़ संकल्पित हैं, तो सफलता आपको मिलेगी ही। इन युवाओं ने हाई एल्टीट्यूड वारफेयर स्कूल गुलमर्ग में दो सप्ताह का कठोर स्कीइंग प्रशिक्षण लिया है। पाठ्यक्रम के दौरान इन्होंने फिसलने, ग्लाइडिंग जैसे बुनियादी गुर सीखे हैं। इतना ही नहीं, सफलतापूर्वक 250 मीटर की दूरी भी तय की, जो पहले दिन असंभव सा लग रहा था।

विज्ञापन


चिनार कॉर्प्स की इस पहल का उद्देश्य कश्मीर के दिव्यांग युवाओं को स्कीइंग में प्रत्यक्ष अनुभव प्रदान करना है। कार्यक्रम को मुख्यालय 15 कोर के तत्वावधान में जीओसी 31 सब एरिया द्वारा झंडी दिखाकर रवाना किया गया था। कमांडेंट एचएडब्ल्यूएस ने इसका मार्गदर्शन और पर्यवेक्षण किया। इससे पहले कई स्वयंसेवकों ने दिव्यांग युवाओं के लिए लघु पाठ्यक्रम को लेकर भारतीय सेना से संपर्क किया था।

इसके साथ ही जयपुर के एक गैर सरकारी संगठन भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति द्वारा कृत्रिम अंग और अन्य विशेष सामान प्रदान किए गए। इसके बाद टीम ने कठिन परिस्थितियों में 12 से 26 मार्च तक बेसिक स्कीइंग कोर्स पूरा किया। इस दल का नेतृत्व लेफ्टिनेंट कर्नल धर्मदत्त गोयल ने किया, जो स्वयं युद्ध में घायल सैनिक और बायां पैर से दिव्यांग हैं। अन्य छह कश्मीरी सदस्यों में गौहैर अहमद गनी, उमर सलाम, अब्दुल रहमान मीर, रफीक, मुसैब राशिद और सईद नजीर शामिल थे। चिनार कॉर्प्स को उम्मीद है कि आने वाले समय में कई और विशेष रूप से दिव्यांग युवा स्कीइंग करेंगे और पैरालिंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें