फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shopian Encounter: मुठभेड़ में फंसे आतंकियों ने नागरिकों पर की फायरिंग, एक जवान समेत तीन घायल, एक ने तोड़ा दम

Tue, 10 May 2022 12:56 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

शोपियां में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में जवान समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए श्रीनगर ले जाया गया है। इसमें एक नागरिक की मौत हो गई है। आतंकियों की तलाश के लिए सर्च अभियान चल रहा है। 
विज्ञापन
Encounter (File Photo) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के पंडोसन गांव में सोमवार देर रात शुरू हुई मुठभेड़ में फंसे आतंकियों ने नागरिकों पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की। इसमें एक जवान और दो नागरिक घायल हो गए । सभी को एयरलिफ्ट कर श्रीनगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाज के दौरान एक नागरिक ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि गांव में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान घेरा सख्त होते देख आतंकियों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई। इस दौरान आतंकियों ने नागरिकों पर फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षा बलों ने उनकी कोशिश को नाकाम बनाया। इस बीच एक जवान और दो नागरिक घायल हो गए, जिन्हें एयरलिफ्ट कर श्रीनगर पहुंचाया गया। 

हेफश्रीमाल में भी चला तलाशी अभियान 

इससे पहले सोमवार की सुबह शोपियां जिले के हेफश्रीमाल में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया गया। बताते हैं कि दो से तीन आतंकियों को सुरक्षा बलों ने घेर लिया था। आतंकियों के फायरिंग करने पर मुठभेड़ शुरू हो गई। कुछ देर तक तो दूसरी ओर से फायरिंग आती रही, लेकिन बाद में यह थम गई।

आतंकी चकमा देकर फरार हो गए

कुछ देर बाद सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान चलाया तो आतंकियों का पता नहीं चला। बताते हैं कि फायरिंग के बीच आतंकी चकमा देकर फरार हो गए। पूरे इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है ताकि कहीं भी आतंकी छिपे हों तो उनकी जानकारी मिल सके। 

बारामुला में लश्कर का हाइब्रिड आतंकी, पिस्तौल के साथ गिरफ्तार 

बारामुला में सुरक्षा बलों ने यहां लश्कर-ए-ताइबा के हाइब्रिड आतंकी को पिस्तौल व गोला-बारूद के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, सुरक्षाबलों ने बारामुला जिले में जुहामा क्रासिंग पर नाका लगा रखा था। इसी दौरान कनीसपोरा की ओर आ रहे एक व्यक्ति ने सुरक्षाबलों को देखते हुए भागने का प्रयास किया, हालांकि उसे पकड़ लिया गया।

उसकी शिनख्त बारामुला के डेलिना घाट निवासी तौहीद अहमद हारून के रूपमें हुई। उसके पास से एक पिस्टल, मैगजीन और 9 कारतूस बरामद किए गए। इस आतंकी बारामुला और उसके आस-पास के क्षेत्रों में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के इरादे से ये हथियार और गोला-बारूद हासिल किया था। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें