फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर: लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र प्रताप पांडे ने चिनार कोर की कमान लेफ्टिनेंट जनरल अमरदीप सिंह औजला को सौंपी

Mon, 09 May 2022 05:11 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

लेफ्टिनेंट जनरल पांडे ने चिनार कोर के सभी रैंकों को उनके समर्पण और कड़ी मेहनत के लिए बधाई दी। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में शांति और समृद्धि की दिशा में जेकेपी, सीएपीएफ, नागरिक प्रशासन और आम जनों के संयुक्त प्रयास में की सराहना की। 
विज्ञापन
GOC Chinar Corps - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र प्रताप पांडे ने सोमवार को लेफ्टिनेंट जनरल अमरदीप सिंह औजला को जीओसी चिनार कोर की कमान सौंपी।  मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र प्रताप पांडे ने कहा कि 2021 में कोर ने कश्मीर में दोहरी चुनौती का सामना किया।

विज्ञापन


एक तरफ जहां कोरोना महामारी तो दूसरी तरफ आतंकवाद। दोनों मामलों को डट कर सामना किया गया और नागरिकों की सुरक्षा के लिए उचित प्रयास किए गए। उन्होंने कहा कि अब आतंकवाद के मामलों में लगातार गिरावट आ रही है और आतंकी घटनाएं अब तक के सबसे निचले स्तर पर आ गई हैं।
   
लेफ्टिनेंट जनरल पांडे ने कहा कि कश्मीर में हिंसा के चक्र को तोड़ने के लिए सुरक्षा बलों के साथ बेहतर तालमेल स्थापित किया गया। जम्मू-कश्मीर पुलिस और अन्य सीएपीएफ के साथ मिलकर आतंकवादियों को बेअसर करने के लिए कई अभियान चलाए गए। सक्रिय आतंकवादियों के परिवारजनों से भी बात की गई। ताकि, आतंकी भर्ती को कम से कम किया जा सके और स्थानीय आतंकवादियों को आत्मसमर्पण के लिए प्रेरित किया जा सके।
विज्ञापन


अपने विदाई संदेश में लेफ्टिनेंट जनरल पांडे ने चिनार कोर के सभी रैंकों को उनके समर्पण और कड़ी मेहनत के लिए बधाई दी। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में शांति और समृद्धि की दिशा में जेकेपी, सीएपीएफ, नागरिक प्रशासन और आम जनों के संयुक्त प्रयास में की सराहना की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें