श्रीनगर। केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने शुक्रवार को लोलाब अनुमंडल में क्रमश: 97 लाख रुपये और 20 लाख रुपये की लागत से बवूरा में बनने वाले एएएस स्पोर्ट्स स्टेडियम व कुलीगाम में खंड विकास परिषद कार्यालय की आधारशिला रखी। मंत्री ने क्षेत्र में 1.20 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 15 ठोस कचरा प्रबंधन संयंत्रों की ई-आधारशिला भी रखी।
इस अवसर पर बोलते हुए मंत्री ने कहा कि भारत सरकार जम्मू और कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के सभी शहरी और साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। मंत्री ने कहा कि विकास कार्यो के लिए धन की कोई कमी नहीं है। पहाड़ी और दूर-दराज के क्षेत्रों में सड़क संपर्क विस्तार और उन्नयन केंद्र सरकार की प्राथमिकता है। बिजली, शिक्षाऔर अन्य विषयों पर वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के साथ चर्चा करेंगे।