फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 लोग घर में मिले बेहोश, जहरीली जड़ी-बूटी खाने की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा में एक परिवार के ग्यारह सदस्यों की हालत अचानक बिगड़ गई। उन्हें बेेहोशी की हालत में एसएमएचएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आशंका है कि जहरीली जड़ी बूटी खाया होगा। तीन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई थी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शिरहामा मावर में ग्यारह सदस्यों वाला एक परिवार मंगलवार शाम बेहोश पाया गया। गांव के लोगों ने सभी सदस्यों को पीएचसी कलामाबाद पहुंचाया। यहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल हंदवाड़ा भेजा। प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टरों ने सभी को एसएमएचएस अस्पताल श्रीनगर रेफर कर दिया। उपचाराधीन लोगों में अब्दुल अजीज मल्ला, मो. अकबर मल्ला, ज़ूनी बेगम, बशीर अहमद मल्ला, नसीर अहमद मल्ला, परवेज अहमद मल्ला के अलावा मोहम्मद अकबर मल्ला की तीन बेटियां और एक अन्य लड़का शामिल हैं। इनमें से अब्दुल अजीज मल्ला, मो. अकबर मल्ला और बशीर अहमद मल्ला की हालत गंभीर बनी हुई थी। डीएच हंदवाड़ा के एक चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि इन्होंने जो जड़ी-बूटियां (जंगल की सब्जियां) खाईं, वे जहरीली थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें