फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलओसी टिटवाल में प्राचीन शारदा मंदिर का निर्माण कार्य शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
टीटवाल (कुपवाड़ा)। शारदा यात्रा मंदिर समिति ने रविवार को कश्मीर में एलओसी टीटवाल में प्राचीन शारदा मंदिर का निर्माण कार्य शुरू कराया। शारदा कमेटी कश्मीर के तत्वावधान में आयोजित पूजा अर्चना में देश के विभिन्न हिस्सों से कश्मीरी पंडितों ने हिस्सा लिया। पूजा के पानी को बाद में एलओसी पुल पर विसर्जित किया गया, जो भारतीय सेना और पाक सेना द्वारा समान रूप से संचालित है। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सिख और स्थानीय लोग भी शामिल हुए।
विज्ञापन

1947 में नष्ट हुए इस प्राचीन विरासत स्थल के पुनरुद्धार के बाद धर्मशाला और एक गुरुद्वारा शारदा यात्रा का आधार शिविर बनेगा। यहां से शारदा के लिए एक छड़ी मुबारक निकाली जाएगी जोकि चिल्हाना गांव को पार करेगी, जो अब पीओके में है।
इससे पहले समिति ने लगभग एक कनाल के भूखंड के सीमांकन के बाद 2 दिसंबर 2021 को भूमि पूजन किया था। समिति के प्रमुख और संस्थापक रविंदर पंडिता ने कहा, हम मांग करते हैं कि हमारे बड़े शारदा मिशन में करतारपुर की तर्ज पर तीर्थयात्रा के लिए शारदा पीठ खोला जाना चाहिए। टीटवाल में यह आधार शिविर शारदा पीठ यात्रा के लिए हमारे पारंपरिक मार्गों में से एक को पुन: प्राप्त करेगा और दुनिया भर में धार्मिक पर्यटन को आमंत्रित करेगा। इस मौके पर स्थानीय समिति सदस्य ख्वाजा इफ्तिखार अहमद, कैप्टन इलियास, जोगिंदर सिंह, एजाज खान, सुरिंदर मिर्जा, एसके कौल भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि इस आधार शिविर के साथ शारदा मंदिर का पुनरुद्धार एक बड़ा कदम होगा। मंदिर का मॉडल श्रृंगेरी दक्षिण मठ द्वारा अनुमोदित है और ग्रेनाइट पर कलाकृतियों कर्नाटक के बिदादी में उकेरा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें